Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
छिबरामऊ। फर्रुखाबाद जनपद से तीन बच्चों की मां को लेकर रफूचक्कर हुए युवक को शहर के फर्रुखाबाद चौराहा से लोगों ने पकड़ लिया। इस दौरान वहां हंगामा शुरू हो गया, जिससे मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर कोतवाली की एक्शन मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस उन सभी को कोतवाली ले आई। यहां मौजूद प्रेमपुर चौकी इंचार्ज दोनों पक्षों की बात सुनी। बताया गया कि जिस युवक को उन लोगों ने पकड़ा है वह शादीशुदा है और अपनी पत्नी को छोड़ फर्रुखाबाद से 28 फरवरी को तीन बच्चों की मां को बहला-फुसलाकर भगा लाया था, जिसका अभी तक कोई पता नहीं है। महिला के पति और उसके पिता ने बताया कि आरोपी युवक तंत्रविद्या करता है। उसी के वशीभूत होकर उसकी पत्नी उसके साथ चली गई।



More Stories
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी ₹1 लाख का इनामी मास्टरमाइंड आदित्य आनंद गिरफ्तार।
पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण,प्रदेश की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, योगी सरकार की मेगा परियोजना से बदलेगी यूपी की तस्वीर।
भक्ति की लहर ने नोएडा को झकझोरा: हज़ारों लोगों ने अनुभव की भक्तिमय कीर्तन की परिवर्तनकारी शक्ति।