लखनऊ. समाजवादी पार्टी सपा) के संस्थापक सदस्य एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री भगवती सिंह का रविवार सुबह निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, सिंह शनिवार रात उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब डिग्री कॉलेज में ठहरे थे। वहीं, उन्होंने अंतिम सांस ली। भगवती सिंह का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बहुत पहले ही किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी को अपनी देह दान कर दी थी।
भगवती सिंह के निधन से पार्टी में शोक की लहर है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

अखिलेश ने ट्वीट किया, “समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री भगवती सिंह जी का लखनऊ में निधन, अत्यंत दुखद! शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करे। भावभीनी श्रद्धांजलि!”
सपा के संस्थापक सदस्य होने और पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संघर्ष के दिनों से ही उनके साथ रहने की वजह से भगवती सिंह को उनके के करीबियों में गिना जाता था।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।