Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
05/04/2021
मेष
नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ सकती है। आज कुछ कीमती वस्तुओं को खरीद सकते हैं। प्रतिद्वन्द्वियों पर आप भारी पड़ेंगे। कोई बड़ा कारोबारी सौदा हो सकता है। मन में किसी महत्वपूर्ण योजना के लिये दुविधा उत्पन्न हो सकती है। जीवनसाथी समय न देने के कारण आपसे शिकायत कर सकता है।
वृषभ
व्यापार में कोई बड़ा सौदा आज हो सकता है। आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कारोबारी यात्रा से लाभ प्राप्त होगा। सरकार से आपको सम्मान प्राप्त हो सकता है। उच्चाधिकारियों के बीच आपकी काफी चर्चा होगी। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा है।
मिथुन
निजी जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। अनावश्यक खर्च अचानक से बढ़ सकते हैं। बड़ों की आज्ञा की अवहेलना न करें। व्यापार में आप कुछ अदूरदर्शी निर्णय ले सकते हैं इसीलिये थोड़ा सोच-विचारकर ही काम करें। दिखावे में आपको नहीं उलझना चाहिये।
कर्क
जीवनसाथी के साथ आपके सम्बन्ध काफी मधुर होंगे। सीनियर्स से आपको काफी कुछ सीखने को मिलेगा। शेयर मार्केट से आपको लाभ प्राप्त होगा। हितशत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। व्यावसायिक यात्रा होने के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा में आपको सफलता मिलेगी।
सिंह
आपके कष्टों का निवारण होगा। आपके ऊपर काम का दबाव काफी रहेगा। मैनेजमेन्ट सम्बन्धित विभागों में कार्यरत लोगों के लिये दिन अच्छा लेकिन थोड़ा चैलेंजिग है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सामाजिक कार्यों में आपका सुयश बढ़ेगा। आपकी जवाबदारी बढ़ सकती है।
कन्या
अवसरों को हांथ से न निकलने दें। आराम के साधनों पर धन खर्च करेंगे। प्रेमी जन को आज प्रपोज कर सकते हैं। दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। बच्चों के किसी भी तरह के व्यवहार को नजरअंदाज न करें। धैर्य रखें आपकी समस्याओं का निवारण जल्द होगा।
तुला
जल्दबाज़ी करने के कारण काम उलझ सकते हैं। कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। गर्मी के कारण सिरदर्द हो सकता है। निर्भीकता से सभी कार्य पूरे कर लेंगे। हृदय रोगी अपनी सेहत का ध्यान रखें। अपनी जीवनशैली में सुधार करें।
वृश्चिक
अपने सम्पर्क क्षेत्र का व्यावसायिक उपयोग करेंगे। जॉब के लिये इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है। कड़ी मेहनत से कार्य सफल होंगे। धार्मिक पूजा-पाठ में आप रुचि लेंगे। नयी योजनाओं को शुरू कर सकते हैं। लोगों से आपको काफी प्रेम मिलेगा।
धनु
लेखन और पढ़ाई में आप काफी सक्रिय रहेंगे। नया रोजगार मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों को कठिन निर्णय लेने पड़ सकते हैं। किसी प्रियजन से मुलाक़ात होगी। परिवार में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।
मकर
अड़ियल रवैये के कारण लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। दोपहर के बाद रुके हुए काम बनते हुए प्रतीत होंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी। कोई शुभ समाचार आपको मिल सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आनन्द की अनुभूति बढ़ेगी।
कुंम्भ
शिक्षा में थोड़ी बाधा हो सकती है। सभी आवश्यक कार्य दिन के पहले पहर में कर लें। धूप में घर से बाहर न निकलें। बेफिजूल के खर्चों पर नियन्त्रण रखें। आपको कुछ काम दोबारा से करने पड़ेंगे जो आपके पहले किये हुए हों। पुरानी गलतियों से सीखें।
मीन
अधिकारी वर्ग से आपको काफी समर्थन मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। बौद्धिक चर्चाओं में आप भाग लेंगे। पुण्य कार्यों में आप धन खर्च करेंगे। व्यवसाय में अचानक लाभ मिलेगा। वकीलों को आज किसी बड़े मुकदमे में जीत मिल सकती है।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा
(मस्तिष्क रेखा विशेषज्ञ)8651823024



More Stories
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
कैसा होगा आज आपका राशिफल जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से :
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
कैसा होगा आज आपका राशिफल जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से :
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
कैसा होगा आज आपका राशिफल जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से :