फर्रुखाबाद। महिला की प्रसव के बाद मौत होने पर पिता ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर निवासी रामबाबू कुशवाहा ने साल 2014 में पुत्री सुप्रिया कुशवाहा का विवाह शहर कोतवाली के मोहल्ला भोपतपट्टी निवासी युवक से किया था। सुप्रिया गर्भवती थी, पीड़ा उठने पर परिजन उसे आगरा उपचार के लिए ले गए। गुरुवार दोपहर किसी ने रामबाबू को मोबाइल पर सूचना दी कि उनकी पुत्री की मौत आगरा में हो गई है।
ससुरालीजन अंतिम संस्कार करने जा रहे हैं। इस पर रामबाबू ने कोतवाली जाकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने गुरुवार देर रात शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। रामबाबू ने बताया कि ससुराल वाले शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित करते थे। कई बार इसको लेकर पंचायत भी हुई।
आरोप लगाया कि उन्होंने बेटी का सही से इलाज नहीं कराया, जिससे उसकी मौत हुई। पोस्टमार्टम हाउस में दामाद का एक दोस्त पहुंचा, तो परिजनों ने उसे पीटने के लिए दौड़ा लिया। रामबाबू ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर दामाद सहित पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
सुप्रिया के एक बेटी अमान्या व आठ माह का बेटा है। उसकी मौत से मां रंजना देवी, सुष्मिता, आकांक्षा, भाई नवनीत व विशाल कुमार रो-रो कर बुरा हाल है। चौकी इंचार्ज आईटीआई राजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।