लखनऊ, दुबई से आये एक विमान में लावारिस हालत में 1.89 करोड़ रुपए का सोना बरामद हुआ।सोना बिस्कुट के रूप में लाया गया था। जो एक डिब्बे के अंदर था। वहीं 2 दिन पहले बंगाल की रहने वाली एक महिला दुबई से चौधरी चरण सिंह अंतररास्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ आ गई। यहां कस्टम की टीम ने जब महिला यात्री की जांच की तो उसके अंतःवस्त्र से 2218.16 ग्राम सोने का पेस्ट मिला।
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को दुबई से एयर इंडिया का विमान आईएक्स 0194 आया था। यात्रियो के उतरने के बाद विमान की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान लावारिस हालात में एक डिब्बा मिला। जिसमें सोने के बिस्कुट थे।
कस्टम विभाग की उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि दुबई से लखनऊ पहुंचे एक विमान की चेकिंग में जो डिब्बा मिला, उसमें 33 सोने के बिस्कुट बरामद हुए। जिनका वजन 3 किलो 84 ग्राम है। सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कुल कीमत 1,88,99,179 बताई जा रही है। बरामद सोने को जब्त किया गया है। सोना कौन लेकर आया इसकी जांच जारी है। अंदेशा है कि तस्कर दुबई से सोना लेकर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा था । यहां कस्टम की सख्ती से वह बाहर नही ले जा सका। सोना जहाज में ही छोड़कर फरार हो गया।
2 दिन पहले महिला से हुई थी बरामदगी : बंगाल की रहने वाली एक महिला दुबई से चौधरी चरण सिंह अंतररास्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ आ गई। यहां कस्टम की टीम ने जब महिला यात्री की जांच की तो उसके अंतःवस्त्र से 2218.16 ग्राम सोने का पेस्ट मिला। इसकी कीमत करीब 1.13 करोड़ रुपए है। कस्टम टीम ने महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। इंडिगो एयरलाइन का विमान 6ई-8457 दुबई से लखनऊ आया था। विमान से बंगाल की रहने वाली एक महिला आयी। उसने कुछ दिन पहले दुबई यात्रा की थी।कस्टम की उपायुक्त निहारिका लाखा और महिला इंस्पेक्टरों की टीम ने दुबई से आई महिला से पूछताछ की। जांच में शरीर मे मेटल होने की पुष्टि हुई। महिला ने अंतःवस्त्र में सोने के पेस्ट को सफेद पॉलीथिन में रखकर उसे सिलवा दिया था। कस्टम ने 1.13 करोड़ रुपए का सोना बरामद कर लिया।
कस्टम विभाग की उपायुक्त निहारिका लाखा ने बताया कि कोलकाता की रहने वाली 22 साल की छात्रा 2.3 किलोग्राम सोने की तस्करी करने की कोशिश कर रही थी। वह सोने के बिस्किट सफेद पॉलिथीन में रखकर अपने अंडरवियर के अंदर छुपाए हुई थी। सोने की कीमत 1.13 करोड़ रुपये आंकी गई है। छात्रा के पिता चावल के थोक व्यापारी हैं। वह 13 अप्रैल को इंडिगो की फ्लाइट से दुबई से लखनऊ लौटी थी।
हाल में पकड़े गए कुछ मामले
6 मार्च को 1.50 करोड़ का सोना पकड़ा गया
2 मार्च को 33.32 लाख का सोना पकड़ा
1 मार्च को 7.76 लाख का सोना पकड़ा
14 फरवरी को 1.49 करोड़ का सोना पकड़ा



More Stories
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।
प्रो.बीएस रावत बने अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता।
सिंगापुर दौरे के पहले ही दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी सफलता, यूनिवर्सल सक्सेस ग्रुप के साथ हुए 6,650 करोड़ रुपये के 3 एमओयू।