30/04/2021
मेष
दोपहर के बाद स्थितियाँ आपके अनुकूल होगी। आपके सभी काम बनते हुए नजर आयेंगे। उलझनों के बाद आप मामलों को सुलझा लेंगे। मेडिकल के छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। जीवनसाथी से मन की बातें शेयर करेंगे। काम की शुरुआत करने से पहले उसकी तैयारी कर लें।
वृषभ
अपनी बौद्धिक क्षमता का सही उपयोग नहीं कर पायेंगे। बाहर का तला-हुआ भोजन करने से बचना चाहिये। मन में बेचैनी रहेगी। इसके कारण शारीरिक ऊर्जा में कमी हो सकती है। आलस्य और प्रमाद से बचने की आवश्यकता है। मित्रों के साथ बेवजह विवादों में न उलझें।
मिथुन
प्रेम सम्बन्धों का आनन्द उठायेंगे। नये व्यक्ति के आने से जीवन में खुशहाली आयेगी। आपके दिमाग में कोई अच्छा आइडिया आ सकता है। धन लाभ की प्रबल सम्भावनायें हैं। कृषि कार्य से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत शुभ रहने वाला है। सरकार से आपको सम्मान मिल सकता है।
कर्क
परिवार में शुभ मांगलिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। अपने मस्तिष्क में बहुत सारी योजनायें चलती रहेगी। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपको कर्ज लेना पड़ सकता है। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण रहेगा।
सिंह
आप शुभ कार्यों में धन व्यय करेंगे। किसी देवस्थान की यात्रा कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको अचानक से किसी यात्रा में जाना पड़ सकता है। सार्वजनिक क्षेत्रों में घूमने से बचें। भागदौड़ के कारण बदनदर्द होगा।
कन्या
लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं। विदेश में पढ़ाई कर रहे लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। आपकी शिष्टता और व्यवहार का लोग उपहास उड़ायेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। भाग्य भरोसे कोई काम न छोड़ें।
तुला
नये प्रोजेक्ट्स पर आप काम शुरू कर सकते हैं। धन से सम्बन्धित कोई बड़ा कार्य आप कर लेंगे। परिवार और आसपास के लोग आप पर गर्व करेंगे। शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करें। फोन पर से आपको काफी शुभ सूचना मिल सकती है।
वृश्चिक
मौसम बदलने के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है। व्यापार को लेकर परेशान होना पड़ेगा। मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। रक्तचाप के रोगियों को गुस्सा नहीं करना चाहिये। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे।
धनु
नौकरीपेशा लोगों के जीवन में काफी अच्छे योग बन रहे हैं। ऑफिस में आपका व्यवहार बहुत ही अच्छा रहेगा। पुराने रोगों से आपको मुक्ति मिलेगी। शत्रु आपके सामने नतमस्तक रहेंगे। अनावश्यक खर्चों को टालना आपके लिये काफी जरूरी है।
मकर
भावनात्मक निर्णय लेने से आपको बचना चाहिये। किसी विवाद में उलझ सकते हैं। दोपहर के बाद आपके कार्यों में विलम्ब होने की सम्भावना है। कष्ट और चिन्ता के वातावरण से मन व्यथित होगा। किसी पर भी ज्यादा निर्भर न रहें।
कुंम्भ
आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य भी समय से पूरे हो जायेंगे। परिवार के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी। नयी तकनीक को सीखने का प्रयास करेंगे। लोग आपसे आकर्षित रहेंगे।
मीन
ऑफिस में कुछ जरूरी कार्य आपको जल्दबाज़ी में करने पड़ेंगे। दूसरों के लिये आप देवदूत बनकर उभरेंगे। परिवार के बच्चों के साथ समय बितायेंगे। आपके मृदु व्यवहार से लोग प्रसन्न रहेंगे। मित्र आपका काफी सहयोग करेंगे। सीनियर्स के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा
(मस्तिष्क रेखा विशेषज्ञ)8651823024
More Stories
कैसा होगा आज आपका राशिफल जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से :
कैसा होगा आज आपका राशिफल जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से :
कैसा होगा आज आपका राशिफल जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से :