मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में मंगल गीतो के साथ 45 जोड़े एक दूजे के हुए। वर बधू ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। प्रशासन ने उन्हें उपहार दिए। शनिवार को नगर के शिवाला भवन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विवाह समारोह का आयोजन किया गया।
भव्य पांडाल में विवाह गीतों की धुनों के बीच विवाह की रस्म सम्पन्न हुई। जनपद के सात ब्लॉक से आए 45 नवदम्पत्ति ने फेरे लिए। एक दूसरे को वरमाला पहनाई। समारोह में पहुंची राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. मिथलेश अग्रवाल, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक अमर सिंह खटिक, एसडीएम सुनील कुमार यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजीव लोचन मिश्रा, सीओ राजवीर सिंह गौर, बीडीओ राजबहादुर सिंह, चेयरमैन सुनील कुमार चक, अरुण दुवे, सुरेंद्र गुप्त ने दीप प्रज्जलन किया। प्रशासन की ओर से नव दम्पत्तियों को उपहार भेंट किये गए। इस मौके पर एडीओ समाज कल्याण विशाल वर्मा, एडीओ आईएसवी मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।