एनसीआर लाइव: ग्रेटर नोएडा स्थित GNIOT–इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज द्वारा 16 दिसंबर 2025 को GIPS के सेमिनार हॉल में एक अंतर-महाविद्यालयीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माननीय प्राचार्या प्रो. (डॉ.) सविता मोहन के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। एकल गीत, एकल नृत्य, रंगोली, समूह गीत, म्यूजिकल बैंड एवं समूह नृत्य जैसी विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और सामूहिक समन्वय का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक आदान-प्रदान, आत्मविश्वास तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना रहा।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे— एकल गीत में रवि शंकर (GIPS) एवं हर्ष (GN), एकल नृत्य में सृष्टि सिंह (MIMT), रंगोली में मुस्कान (Accurate), समूह गीत में मन्नीश एवं समूह (MIMT), म्यूजिकल बैंड में वसीम एवं समूह (MIMT) तथा समूह नृत्य में पलक सिंह एवं समूह (GIPS) विजेता रहे।

कार्यक्रम का समापन विजेताओं एवं प्रतिभागियों के सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस अवसर ने न केवल युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि सभी उपस्थित जनों के लिए अविस्मरणीय स्मृतियाँ भी छोड़ीं।



More Stories
HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 21 एवं 22 अप्रैल को “जॉब क्वेस्ट एक्सपो 2026”भव्य आयोजन।
शारदा विश्वविद्यालय में दंत चिकित्सा के नए करियर के अवसरों पर सत्र का आयोजन।
जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती ‘पर विशेष असेंबली का आयोजन।