Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
ग्रेटर नोएडा। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। प्राधिकरण ने 4700 वर्ग मीटर जमीन पर हुए अवैध कब्जे को ढहा दिया। बाउंड्री बनाकर जमीन कब्जाने की कोशिश की जा रही थी।इसकी कीमत करीब नौ करोड़ रुपए से अधिक होने का आकलन है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वर्क सर्किल दो के वरिष्ठ प्रबंधक श्यौदान सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण और पुलिस की टीम बल के साथ सुबह दोपहर 2 बजे सैनी गांव पहुंच गई। खसरा संख्या-243 में 4700 वर्ग मीटर जमीन से अतिक्रमण हटा दिया। यह प्राधिकरण की अधिग्रहित जमीन है। प्राधिकरण की टीम ने दो जेसीबी से एक घंटे तक कार्रवाई की। प्राधिकरण के जीएम प्रोजेक्ट एके अरोड़ा ने चेतावनी दी है कि प्राधिकरण के अधिग्रहित या अधिसूचित एरिया में किसी भी व्यक्ति ने अवैध कब्जे की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।