एनसीआर लाइव:उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट की आधारशिला आगामी 21 फरवरी को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सेक्टर-28 में रखी जाएगी। एचसीएल ग्रुप और फॉक्सकॉन के संयुक्त उपक्रम इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड द्वारा लगभग 3700 करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित होने वाली यह परियोजना पूरे उत्तर प्रदेश और जेवर विधानसभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।
जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”यह सेमीकंडक्टर यूनिट उत्तर प्रदेश को हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग और वैश्विक सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम में नई पहचान दिलाने का कार्य करेगी।”*
जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि * प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर वर्चुअल रूप से कार्यक्रम से जुड़कर मार्गदर्शन देंगे तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव जी की गरिमामयी उपस्थिति में शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न होगा।”
जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उद्योग-हितैषी नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश आज वैश्विक निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में तेजी से विकसित हो रहा औद्योगिक ढांचा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।”*
जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि *”यह उनके लिए सौभाग्य विषय है कि जेवर विधानसभा क्षेत्र में इस ऐतिहासिक यूनिट की शुरुआत हो रही है। इस यूनिट के स्थापित होने से लगभग 03 हजार युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर मिलेंगे, तकनीकी विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी।”



More Stories
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी ₹1 लाख का इनामी मास्टरमाइंड आदित्य आनंद गिरफ्तार।
पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण,प्रदेश की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, योगी सरकार की मेगा परियोजना से बदलेगी यूपी की तस्वीर।
भक्ति की लहर ने नोएडा को झकझोरा: हज़ारों लोगों ने अनुभव की भक्तिमय कीर्तन की परिवर्तनकारी शक्ति।