NCR Live News

Latest News updates

ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में मूलभूत सुविधाओं और सिक्योरिटी के लिए नेफोमा ने एसीपी से की मीटिंग।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटियों में मूलभूत सुविधाओं और सिक्योरिटी को लेकर निवासियों और बिल्डर कि मेंटेनेंस एजेंसी के बीच में आए दिन सुविधाएं ना देने के लिए वाद विवाद होता रहता है इसी संदर्भ में आज खारीददरो की संस्था नेफोमा की अगुवाई में सहायक पुलिस आयुक्त योगेंद्र सिंह से मुलाकात कर सोसाइटी निवासियों के बीच में वार्ता कराई गई।

नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया की विभिन्न सोसायटीओं से आए दिन सुरक्षा व्यवस्था, कूड़ा ना उठाना, सिक्योरिटी एजेंसी का सही रूप से कार्य न करना बिल्डर द्वारा बिजली का बिल ज्यादा वसूलना, डॉग बाइट्स की घटनाएं इत्यादि समस्याओं की शिकायत आती रहती है इसलिए आज हिमालय प्राईड और दुर्गा एनक्लेव सोसाइटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ में सहायक पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर समस्याओं का समाधान निकालने की कोशिश की गई है।हिमालय प्राईड सोसाइटी निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि हम पिछले 3 वर्ष से सोसाइटी में रह रहे हैं सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं व सिक्योरिटी एजेंसी की बहुत कमियां हैं जिसकी वजह से सोसाइटी निवासियों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है बिल्डर द्वारा एंट्रेंस पर बालकनी में छज्जा नहीं लगाया गया है जिससे अगर कोई भी नीचे खड़ा होता है और ऊपर से कोई वस्तु आकर गिर जाए तो दुर्घटना होना संभावित है।दुर्गा एनक्लेव रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव संतोष वर्मा ने बताया की हमें बिल्डर द्वारा परेशान किया जा रहा है अपनी मर्जी से फ्लैट को ना हम खरीद सकते हैं ना हम बेच सकते हैं कुछ दिन पहले काफी बाद विवाद हुआ उसके बाद पुलिस में एफआईआर कराई गई है, एसीपी द्वारा उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।सहायक पुलिस आयुक्त योगेंद्र सिंह ने बताया कि नेफोमा एसोसिएशन के साथ आए सोसाइटी सदस्यों के साथ वार्ता की गई ज्यादातर समस्याएं मूलभूत सुविधाओं को लेकर हैं जिसमें बिजली पानी, सिक्योरिटी, मूलभूत सुविधाएं और डॉग बाइट को लेकर हैं उनकी समस्याओं के संबंध में संबंधित पुलिस चौकी इंचार्ज को अवगत करा कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है।मीटिंग में देवेंद्र चौधरी, अर्जुन सिंह, हरदम सिंह, नरेश नौटियाल, सतीश चौधरी, सौरव सूद, संतोष कुमार वर्मा, प्रेम सिंह, अमित कुमार, मनोज राजपूत आदि सदस्यों ने भाग लिया ।

About Author