Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
ग्रेटर नोएडा दिनांक 10 नवम्बर 2022 जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में विद्यार्थियों द्वारा गुरु नानक देव की जयंती ‘गुरुपर्व’ की विशेष सभा का संचालन किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों ने बड़ी उत्सुकता तथा जोश से भाग लिया।सभा का शुभारंभ गुरबानी के साथ किया गया तत्पश्चात पर्व के विषय अध्यापिका तथा नन्हें मुन्ने बच्चों ने रोचक व महत्वपूर्ण जानकारियाँ देते हुए गुरु नानक देव की शिक्षाओं से सबको अवगत कराया Iसभा के अंत में बच्चों ने पंजाबी नृत्य का मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया । जिसने सबका ह्रदय हर्षोल्लास से भर दिया । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रेणु सहगल ने बच्चों की प्रशंसा की तथा सभी को गुरुपर्व शुभकामनाएँ देते हुए गुरुनानक देव जी की शिक्षाओं पर चलने और सभी धर्मो का समान रूप से सम्मान तथा आदर करने की प्रेरणा दी ।



More Stories
HIMT ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 21 एवं 22 अप्रैल को “जॉब क्वेस्ट एक्सपो 2026”भव्य आयोजन।
शारदा विश्वविद्यालय में दंत चिकित्सा के नए करियर के अवसरों पर सत्र का आयोजन।
जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती ‘पर विशेष असेंबली का आयोजन।