NCR Live News

Latest News updates

तिलपता गोलचक्कर के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी। सड़क हादसे में 1 महिला कर्मचारी की मौत ,4 महिलाएं घायल।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

आज दिनांक 18.09.2021 को समय 5:30 के करीब थाना सूरजपुर क्षेत्र में तिलपता गोलचक्कर के पास एक बस UP 16 T 4198 जोकि कम्पनी में काम करने वाली महिलाओं को लेकर जा रही थी, जिसमे 25 से 30 महिला सवार थीं, अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई थी। इस दुर्घटना 1 युवती उम्र करीब 20 वर्ष की दुःखद मृत्यु हो गई है व 4 युवतियां मामूली तौर से घायल हो गईं थीं जिनका प्राथमिक उपचार करा दिया गया है जिसके बाद वे अपने गन्तव्य की ओर चली गयी हैं। मौके पर एसीपी 2 सेंट्रल , एसीपी 3 सेंट्रल व थाना का पुलिस बल मौजूद है। बस का चालक मौके से फरार है। बस को क्रेन से साइड में हटवाकर यातायात को सुचारू कर दिया गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं।

About Author