NCR Live News

Latest News updates

दादरी पुलिस ने मन्दिर के दान पात्र से पैसे चोरी करने वाले 2 चोर गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 3500 रूपये नगद व 2 अवैध चाकू बरामद।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

दादरी गौतमबुद्धनगर दिनांक 29/07/2022 को थाना दादरी पुलिस द्वारा मन्दिर के दान पात्र से पैसे चोरी करने वाले 02 चोर 1.मोनू पुत्र अहमद निवासी ग्राम घोडी बछेडा, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर 2.अमित पुत्र अशोक रावल निवासी ग्राम घोडी बछेडा, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के बिरयानी पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से मु0अ0सं0 377/2022 धारा 380 भादवि से सम्बन्धित चोरी के 3500 रूपये नगद व 02 अवैध चाकू बरामद किये गये है। दिनांक 12.07.2022 को वादी हर्ष चौधरी निवासी सैक्टर म्यू-1, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर कि लिखित तहरीर पर मु0अ0सं0 377/2022 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया था, जो अभियुक्तों द्वारा म्यू-1 मे स्थित त्रिलोकेश्वर मन्दिर के दान पात्र से पैसे चोरी करने के सम्बन्ध मे था।
अभियुक्तों का विवरणः
1.मोनू पुत्र अहमद निवासी ग्राम घोडी बछेडा, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।
2.अमित पुत्र अशोक रावल निवासी ग्राम घोडी बछेडा, थाना दादरी, गौतमबुद्धनगर।

About Author