फर्रुखाबाद। नवाबगंज रोड पर हथियापुर के पास बाइक की टक्कर से युवक की मौत हो गई । घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
मऊदरवाजा थाने के जिजुइया गांव निवासी देवेश कुमार अपने भाई सतीश चंद के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पर मक्का लोड कर बेचने के लिए घर से निकले थे। दोनों नवाबगंज रोड पर हथियापुर के पास आढ़ती की दुकान के बाहर खड़े थे कि तभी तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित हो गए और देवेश को टक्कर मार दी। इससे देवेश गंभीर रूप से घायल हो गए। भाई सतीशचंद ने उन्हें इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रात में देवेश ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई है, पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।



More Stories
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी ₹1 लाख का इनामी मास्टरमाइंड आदित्य आनंद गिरफ्तार।
पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण,प्रदेश की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, योगी सरकार की मेगा परियोजना से बदलेगी यूपी की तस्वीर।
भक्ति की लहर ने नोएडा को झकझोरा: हज़ारों लोगों ने अनुभव की भक्तिमय कीर्तन की परिवर्तनकारी शक्ति।