फर्रुखाबाद, रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि घटना में साथी घायल हो गया।
शहर कोतवाली के मसेनी चौराहा निवासी राहुल चौहान मंगलवार को अपने साथी सूरज के साथ बाइक पर सवार होकर पांचाल घाट की ओर जा रहे थे। हाईवे पर दीनदयाल बाग गांव के सामने हरदोई डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी । इससे राहुल चौहान की मौके पर मौत हो गई, जबकि सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देखते हुए आसपास के लोग मौके पर दौड़े, गंभीर रूप से घायल सूरज को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची राहुल के शव को कब्जे में ले लिया।



More Stories
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी ₹1 लाख का इनामी मास्टरमाइंड आदित्य आनंद गिरफ्तार।
पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण,प्रदेश की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, योगी सरकार की मेगा परियोजना से बदलेगी यूपी की तस्वीर।
भक्ति की लहर ने नोएडा को झकझोरा: हज़ारों लोगों ने अनुभव की भक्तिमय कीर्तन की परिवर्तनकारी शक्ति।