Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
फर्रुखाबाद माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट के पदाधिकारियों ने समस्याओं को लेकर डीआईओएस डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी का घेराव कर ज्ञापन दिया। शिक्षकों को समय से वेतन न मिलने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इस दौरान शिक्षक नेताओं और डीआईओएस में नोकझोंक हुई।
ज्ञापन में क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के शिक्षकों को तीन माह से वेतन न मिलने की समस्या उठाई गई। एक ही आरोप में लिपिक और प्रधानाचार्य का वेतन रोका गया था। लिपिक का वेतन जारी कर दिया गया, लेकिन प्रधानाचार्य को वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसको लेकर डीआईओएस और शिक्षक नेताओं में नोकझोंक होने लगी।
संगठन के नेताओं ने क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, मोहन लाल शुक्ला इंटर कॉलेज व स्वामी रामानंद इंटर कॉलेज के शिक्षकों को वेतन न दिए जाने का मुद्दा उठाया।
संगठन के नेताओं ने शिक्षकों की समस्याएं 15 जुलाई तक निस्तारित करने की मांग की है।
डीआईओएस ने मांगों का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। उधर, स्वामी रामानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक विनीत अग्निहोत्री ने बताया कि शिक्षक पुनीत द्विवेदी की गलत तरीके से नियुक्ति हुई है। आडिट टीम ने आपत्ति लगाई थी। इस कारण वेतन रोक दिया था। इसकी रिपोर्ट डीआईओएस को भेजी है।



More Stories
नोएडा पुलिस की बड़ी कामयाबी ₹1 लाख का इनामी मास्टरमाइंड आदित्य आनंद गिरफ्तार।
पीएम मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण,प्रदेश की कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, योगी सरकार की मेगा परियोजना से बदलेगी यूपी की तस्वीर।
भक्ति की लहर ने नोएडा को झकझोरा: हज़ारों लोगों ने अनुभव की भक्तिमय कीर्तन की परिवर्तनकारी शक्ति।