Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
ग्रेटर नोएडा। स्वच्छता में ग्रेटर नोएडा को अव्वल बनाने के लिए प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी के निर्देश पर सफाई गिरी अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शनिवार को प्राधिकरण और स्प्रिंग मिडोज के निवासियों ने साफ-सफाई अभियान चलाया। स्प्रिंग मिडोज और निराला एस्टेट के पास की सड़़कों और खाली पड़े़ प्लॉट की साफ -सफाई की गई। अभियान में दोनों सोसाइटी के निवासियों ने बढ़़- चढ़कर हिस्सा लिया। निवासियों का कहना है कि इस तरह का सफाई अभियान आगे भी जारी रहेगा। स्प्रिंग मिडोज के निवासी विकास कटियार ने बताया है कि इस प्लॉट की सफाई के लिए सोशल मीडिया के जरिए प्राधिकरण को सूचना दी गई थी। प्राधिकरण की मदद से जुलाई 2022 से इसकी सफाई का कार्य शुरू कराया गया। इस प्लॉट से 52 ट्रक मलबा निकाला गया। प्राधिकरण की मदद से दो से तीन महीनों में नियमित रूप से कूड़ा निकलवाया गया। निवासियों का कहना है इस तरह की मुहिम आगे भी जारी रहेगी। निवासियों ने इस मुहिम में सहयोग के लिए प्राधिकरण के प्रति आभार जताया है। प्राधिकरण के जीएम सलिल यादव ने निवासियों से इस तरह की मुहिम चलाने की अपील करते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है। इस अभियान में सुबीर, अतानू, बापी, अवनीश वर्मा, संदीप गुप्ता, राहुल, गिरिधर, सौरभ, सुरेंद्र, कन्हैया, विकाश कटियार समेत प्राधिकरण के कर्मचारीगण मौजूद रहे।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।