NCR Live News

Latest News updates

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का किया उद्घाटन,अमित शाह बोले स्टेडियम का नाम ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’ होगा।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन अहमदाबाद में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया कि इस स्टेडियम का नाम ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’ होगा।अहमदाबाद में सबसे बड़े स्टेडियम का उद्घाटन।नरेंद्र मोदी स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया स्टेडियम का उद्घाटन।


दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन गुजरात के अहमदाबाद में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया. बुधवार को कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया कि इस स्टेडियम का नाम ‘नरेंद्र मोदी स्टेडियम’ होगा। आपको बता दें कि इसी स्टेडियम पर बुधवार को भारत और इंग्लैंड के बीच पिंक बॉल टेस्ट खेला जाना है।अमित शाह ने गिनाईं स्टेडियम की खासियतें गृह मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया कि हमने यहां इस तरह की सुविधा कर दी है कि 6 महीने में ओलंपिक, एशियाड और कॉमनवेल्थ जैसे खेलों का आयोजन कर सकता है।अहमदाबाद को अब स्पोर्ट्स सिटी के नाम से जाना जाएगा।अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने बतौर गुजरात सीएम इसका सपना देखा था, जो अब पूरा हुआ।नए स्टेडियम को दुनिया के सबसे बड़े और सबसे हाइटेक स्टेडियम के तौर पर विकसित किया गया है।गृह मंत्री बोले कि में नरेंद्र मोदी के साथ लंबे वक्त से काम कर रहा हूं, उन्होंने हमेशा युवाओं को खेल के लिए प्रोत्साहित किया है. खेलो इंडिया योजना के तहत इसी विजन को गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है।अमित शाह ने ऐलान किया कि करीब 600 स्कूल को इस स्टेडियम के साथ जोड़ा जाएगा, सभी स्कूलों के बच्चों को यहां पर लाया जाएगा और खेलने का मौका दिया जाएगा। अमित शाह ने बताया कि स्टेडियम के पास जो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बन रहा है, उस पूरे इलाके में 20 स्टेडियम तैयार किए जाएंगे जिसमें अलग-अलग स्पोर्ट्स के लिए व्यवस्था होगी।

About Author