NCR Live News

Latest News updates

लखनऊ,, यूपी सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के प्रबंधक गौरव बंसल को किया निलम्बित,विभागीय जाँच के आदेश।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरणों में अनियमितता की जड़ें जमा चुके अधिकारियों और कर्मचारियों की अब इस सरकार में खैर नहीं है।औद्योगिक विकास विभाग में मनमानी करने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर लगातार कार्रवाई कर रहे यूपी सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने एक और कार्रवाई करते हुए नोएडा विकास प्राधिकरण में तैनात प्रबंधक गौरव बंसल को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।जिसके लिए जांच अधिकारी की नियुक्ति की गई है।प्रबंधक गौरव बंसल पर आरोप है कि उन्होंने ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में तैनाती के दौरान अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर स्वयं अपने स्तर से पुराने भूखंडों का आवंटन निरस्त कर अपने रिश्तेदारों को लाभ पहुंचाया। जांच में शिकायत सही मिलने पर औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बुधवार को नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के प्रबंधक गौरव बंसल के निलंबन के साथ ही कार्रवाई का आदेश जारी कर दिया है।

About Author