Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
30/03/2021
मेष
परिजनों के साथ वाद-विवाद हो सकता है। कठोर वचन बोलने से आपको बचना चाहिये। मन में अज्ञात भय रहेगा। नये कार्यों की योजना बना सकते हैं। खानपान और स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। दूसरों के निजी मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें।
वृषभ
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कारोबार के विवाद शान्त होंगे। आपके यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में शान्ति रहेगी। कार्यक्षेत्र का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन शुभ रहेगा।
मिथुन
धनागमन प्रभावित हो सकता है। कोई बड़ा कारोबारी निर्णय आज न लें। दिखावे में धन खर्च करेंगे। कार्य न बनने के कारण आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। आपको बुरा समाचार मिल सकता है। क्षमता से अधिक काम करने के कारण नुकसान हो सकता है।
कर्क
मन शान्त और तनावमुक्त रहेगा। अचानक धन प्राप्त होने से प्रफुल्लित रहेंगे। मित्रों की सहायता से कोई महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है। बुद्धिमान लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
सिंह
समाज सेवा से जुड़े कार्यों में शामिल लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है। मन की अस्थिरता और उद्विग्नता समाप्त होगी। करियर में उतार-चढ़ाव के बावजूद स्थिरता रहेगी। पैतृक सम्पत्ति के मामले सुलझ सकते हैं। मनपसंद भोजन का आनन्द उठायेंगे।
कन्या
उच्च अधिकारियों से अपने सम्बन्ध अच्छे रखें। कुटिल और दुष्ट बुद्धि वाले लोगों की संगत का त्याग करें। नये जनसम्पर्क स्थापित हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में तनाव दूर होगा। कार्यभार ज्यादा होने के कारण थकान हो सकती है।
तुला
आज आपको कुछ सावधान रहना चाहिये। यदि किसी कार्य को लेकर सहज नहीं हैं तो उसे टालना फिलहाल उचित होगा। आज आपको गूढ़ विषयों को लेकर विशेष लगाव हो सकता है। किसी अजनबी पर भरोसा न करें। नींद भरपूर मात्रा में लें वरना शरीर में अकड़न और सिरदर्द की समस्या हो सकती है।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र के संघर्ष कर्म होंगे। प्रेम सम्बन्धों को ज्यादा समय देंगे। यदि किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो दिन अनुकूल है। साझेदारी वाले कार्यों में विश्वास में कमी आ सकती है। विनिर्माण सम्बन्धी प्रोजेक्ट्स में तेजी आयेगी।
धनु
परिश्रम द्वारा किये गये कार्य सफल सिद्ध होंगे। युवा वर्ग के लोगों में कुछ नया और रचनात्मक करने की प्रेरणा उत्पन्न होगी। विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका दबदबा बना रहेगा। आपके व्यवहार में विनम्रता रहेगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे।
मकर
पुरानी समस्यायें दोबारा खड़ी हो सकती है। क्रोध के बजाय धैर्य के साथ उसका समाधान खोजें। परिवार और बच्चों को भी व्यस्तता के बीच समय अवश्य निकालें। ठंड के कारण पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। लोग अकारण ही आपसे ईर्ष्या भाव रखेंगे और गलत बातें प्रचारित कर सकते हैं।
कुंभ
दाम्पत्य जीवन में कलह हो सकती है। कारोबार में ज्यादा बड़ा निवेश आज न करें। अपनी कार्यशैली में सुधार करेंगे। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। दूसरों की बातों पर ध्यान न दें। अपने विचार सकारात्मक रखें।
मीन
कार्य के प्रति समर्पण भाव से काम करेंगे। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। किसी रिश्तेदार से मिलने जा सकते हैं। धार्मिक और अध्यात्मिक विचार के प्रभाव में रहेंगे। आपको अड़ियल होने के बजाय दूसरों के विचारों को भी ध्यान पूर्वक सुनना चाहिये।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा (मस्तिष्क रेखा विशेषज्ञ) 8651823024



More Stories
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
कैसा होगा आज आपका राशिफल जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से :
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
कैसा होगा आज आपका राशिफल जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से :
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
कैसा होगा आज आपका राशिफल जानिए ज्योतिषाचार्य पंडित अमोध शर्मा से :