NCR Live News

Latest News updates

गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने होली के अवसर पर सभी जनपद वासियों को दी हार्दिक बधाई।कोरोना काल को दृष्टिगत रखते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए होली का पर्व मनाने का किया आव्हान।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने रंगो के त्योहार होली के अवसर पर सभी जनपद वासियों को बधाई देते हुए उनकी खुशहाली एवं स्वस्थ बने रहने की कामना की है। उन्होंने कहा है कि होली का पर्व हम सभी को आपसी सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश देता है। अतः सभी जनपद वासी आपसी सद्भाव के साथ होली का पर्व मनाएं। इस अवसर पर उन्होंने सभी जनपद वासियों का यह भी आह्वान किया है कि वर्तमान में कोरोना का संकट अभी टला नहीं है और निरंतर स्तर पर कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। अतः सभी जनपद वासियों का नैतिक दायित्व है कि सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए होली का पर्व आपसी सद्भाव के साथ मनाएं ताकि सभी जनपद वासी कोरोनावायरस के संक्रमण से सुरक्षित बने रहें एवं स्वस्थ रहें। पुलिस कमिश्नर ने पुनः सभी जनपद वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं भेंट की हैं।

About Author