NCR Live News

Latest News updates

गौतम बुद्ध नगर होली के अवसर पर डीएम सुहास एल. वाई. ने समस्त जनपद वासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं। सभी नागरिकों के स्वास्थ्य एवं खुशहाली की, कामना की।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

गौतम बुद्ध नगर जिला अधिकारी सुहास एल वाई ने होली के अवसर पर सभी जनपद वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं भेंट की हैं। उन्होंने कहा है कि होली सभी जनपद वासियों के जीवन में वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, आदर्श, स्वास्थ्य, प्रसिद्धि और समृद्धि के साथ सभी जनपद वासियों को जीवन पथ पर गतिमान रखे। जिलाधिकारी ने अपने शुभकामना संदेश में यह भी जनपद वासियों का आह्वान किया है कि वर्तमान में कोरोना का खतरा टला नहीं है। अतः सभी जनपद वासी होली का त्योहार मनाते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन आवश्यक रूप से सुनिश्चित करें ताकि सभी जनपद वासी कोरोना संक्रमण से सुरक्षित बने रहें और सभी स्वस्थ रहें। उन्होंने यह भी कहा कि रंगों का त्योहार होली सभी को आपसी मेल-जोल एवं सद्भाव की प्रेरणा देता है। सभी जनपद वासी आपसी सद्भाव एवं मेलजोल के साथ होली का पर्व मनाए। पुनः सभी जनपद वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

About Author