NCR Live News

Latest News updates

नोएडा थाना सेक्टर 20 पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच हुई मुठभेड, पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश गिरफ्तार, साथी बदमाश मौके से फरार।


Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71

नोएडा गौतमबुद्धनगर आज दिनांक 07.10.2022 को थाना सेक्टर 20 पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच फिल्म सिटी बिजली घर के पास हुयी मुठभेड में एक लुटेरा

बदमाश दानिश उर्फ सयार उर्फ चीता पुत्र निजामुद्दीन उम्र 30 वर्ष निवासी झुग्गी नम्बर ई-37 ए त्रिलोक पुरी थाना मयूर विहार दिल्ली गोली लगने से घायल व गिरफ्तार,कब्जे से लूट के 04 मोबाइल फोन, 01 अपाचे मो0सा0 (थाना फेस-1 क्षेत्र से चोरी),01 तमंचा 315 बोर 01 खोखा व 02 जिंदा कारतूस बरामद।

उक्त बदमाश छेनू गैंग का शूटर भी रहा है तथा थाना सेक्टर 20 से कई मुकदमों में वांछित भी चल रहा था। घायल बदमाश के विरूद्ध दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में लूट आदि के करीब 02 दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। घायल को उपचार के लिये जिला अस्पताल भेजा गया है। घायल बदमाश दानिश का एक साथी मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश के लिये कांबिंग की जा रही है।

About Author