Warning: Attempt to read property "post_excerpt" on null in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/hooks/hook-single-header.php on line 71
नोएडा दिनांक 06.10.2022 को चेकिंग के दौरान थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस और लुटेरें बदमाश के बीच थाना क्षेत्र के सीवर प्लांट के पास पर्थला नोएडा के पास हुई पुलिस मुठभेड के दौरान 01 एक शातिर लुटेरा बदमाश हरजीत सिंह उर्फ़ जीत उर्फ़ सुरजीत पुत्र स्व0 गन्नु सिंह निवासी ग्राम किलावली, थाना कुंडा, जनपद उधमसिंघनगर, उत्तराखंड वर्तमान पता ग्राम अगरौला, पार्ट-2, थाना ट्रोनिका सिटी, जनपद गाजियाबाद को पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु चलाई गयी गोली पैर में लगने के कारण घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध तमन्चा .315 बोर मय 01 जिन्दा व एक खोखा कारतूस .315 बोर, 01 मोटरसाइकिल केटीएम फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई चोरी की रंग काला/सफ़ेद सम्बंधित ई-एफआईआर संख्या 015171/22 धारा 379 भादवि थाना ई-पुलिस स्टेशन एमवी थेफ्ट, दिल्ली व 01 मोबाइल फोन ओप्पो कंपनी सम्बंधित मु0अ0सं0 1308/22 धारा 392 भादवी थाना इंद्रापुरम, गाजियाबाद व 02 मोबाइल फोन लूटे हुए वन प्लस कंपनी के बरामद हुए है। विवरण:अभियुक्त शातिर किस्म का लुटेरा है जो अपने साथी अरूण (फरार) के साथ मिलकर लूट की घटनाओं को अंजाम देता है जिसने नोएडा व एनसीआर क्षेत्रो से मोबाइल/चेन छीनने की कई घटना कारित करना स्वीकार किया है। यदि लूट करते वक्त अगर कोई इसका विरोध/पीछा करता है तो उस पर ये जान से मारने की नियत/डराने के लिए तमंचे से फायर कर देता है तथा उसकी चेन/मोबाइल लूट या वाहन चोरी/अन्य सामान चोरी कर फरार हो जाता है।अभियुक्त का विवरणःहरजीत सिंह उर्फ़ जीत उर्फ़ सुरजीत पुत्र स्व0 गन्नु सिंह निवासी ग्राम किलावली, थाना कुंडा, जनपद उधमसिंघनगर, उत्तराखंड वर्तमान पता ग्राम अगरौला, पार्ट-2, थाना ट्रोनिका सिटी, जनपद गाजियाबाद।



More Stories
ग्रेटर नोएडा केे 20 वेंडरों को विधायक तेजपाल नागर ने सौंपा आवंटन पत्र,सभी प्लेटफॉर्म आवंटित होने के बाद नो वेंडिंग जोन बनेगा सेक्टर।
तेलंगाना के एफसीडीए प्रतिनिधिमंडल ने ग्रेटर नोएडा का किया दौरा,प्राधिकरण के वरिष्ठ अफसरों संग बैठक कर इंफ्रास्ट्रक्चर,नीतियों पर ली जानकारी।
ग्रेनो का पहला श्रमिक सुविधा केंद्र ईकोटेक-3 में शुरू,दादरी विधायक तेजपाल नागर ने सोमवार को किया शुभारंभ।