फर्रुखाबाद. यूपी के फर्रुखाबाद में एक युवक की गला घोंठ करके हत्या कर दी गई. उसका शव घर के बाहर ही मिला. इस मामले में पहले तो परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन मृतक का उसके भाई के साथ भी विवाद होने की बात सामने आई है.
इसके चलते पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच जारी है, जल्द ही वारदात का अनावरण किया जाएगा.
जानकारी के मुताबिक ग्राम प्रेमनगर निवासी रिंकू कठेरिया 25 वर्षीय पुत्र कल्लू उर्फ राजवीर बीती रात्र को अचेत अवस्था में घर के बाहर पड़ा मिला था. जिसे परिजन कायमगंज सीएचसी ले गए. जहां चिकित्सक विपिन कुमार ने मृत घोषित कर दिया था. घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था. जिसमें गला घोंठने से मौत होने की पुष्टि हुई. मृतक के परिजनों ने दोस्त सहित कई लोगों पर हत्या करने की आशंका जताई थी.
इस संदर्भ में क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम, मंडी चौकी इंचार्ज अशोक कुमार ने जांच पड़ताल की. उसके कई दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. वहीं ये भी बात सामने आ रही है कि मृतक का उसके भाई से ही विवाद हो गया था. इसके बाद उसकी लाश बरामद हुआ. पुलिस ने उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी, लेकिन पुलिस की ओर से अभी घटना का खुलासा नहीं किया गया है.



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।