अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद के सीएससी केन्द्रों पर प्रातः से योग शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें आस पास के ग्रामीणों तथा अन्य लोगों ने भी योग शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर योग के जरिये उत्तम स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य सीएससी वीएलई द्वारा किया गया।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 जून को 8 वें अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत सरकार के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय के अर्न्तगत सीएससी ई-गर्वनेन्स सर्विसेज इण्डिया लि0 के तत्वाधान में जनपद के समस्त सीएससी केन्द्रों पर प्रातः से ही योग शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों तथा नागरिकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सीएससी केन्द्रों पर गणमान्य लोगों, ग्राम प्रधानों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई तथा लोगों को उत्तम स्वास्थ्य हेतु योग के फायदे बताये तथा सीएससी केन्द्रों पर मिल रही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे-आयुष्मान भारत, ई-श्रम, नेशनल पेंशन स्कीम, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना इत्यादि के बारे में भी जागरुक किया। जिला प्रबंधक अनुदित बाजपेई ने बताया कि सीएससी ई-गर्वनेन्स सर्विसेज इण्डिया के केन्द्र प्रत्येक ग्राम पंचायत में स्थित हैं तथा ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों को भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ-साथ ग्रामीणों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति भी जागरुक करने का कार्य कर रहे हैं।
More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।