फर्रुखाबाद, संवाददाता।
फतेहगढ़ के मुख्य रोड पर सैनिक कालोनी के बाहर मंगलवार को युवकोंे के दो गुटों में जमकर मारपीट हो गयी। मुख्य रोड पर मारपीट के बीच लाठी डंडे चले इससे भगदड़ मच गयी। झगड़े की जानकारी पर पुलिस की टीम पहुंची तो युवक भाग गये। मौके से पुलिस को जो बाइकें मिलीं उनको पुलिस ने अपने कब्जे मेंे ले लिया है। झगड़ा करने वाले युवकों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सैनिक कालोनी के बाहर मुख्य रोड पर युवकों के दो गुटों में पहले गाली गलौज हुआ और फिर देखते ही देखते लाठी डंडे चल गये। रोड पर निकलते लोग जान बचाने के लिए भाग खड़े हुये। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जो झगड़ा हुआ है उसे देखते हुए जांच की जा रही है। बाइक कब्जे में ली गयी है। इसमें युवकों के बारे में पता करके कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
सीएम योगी “स्कूल चलो अभियान” का वाराणसी से करेंगे भव्य शुभारंभ,नामांकन, पाठ्य-पुस्तक वितरण और जन जागरूकता पर रहेगा विशेष जोर।
दिल्ली – इंडिगो एयरलाइंस ने हवाई किराया बढ़ाया,आज रात 12 बजे से लागू।
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।