नोएडा थाना सेक्टर-20 पुलिस ने मोबाइल फोन चोरी करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,कब्जे से भिन्न-भिन्न घटनाओं में चोरी किये 49 मोबाइल फोन व 2 अवैध चाकू बरामद।
संवाददाता जे.एस. सिसोदिया

गौतमबुद्धनगर नोएडा दिनांक 03.07.2026 को थाना सेक्टर-20 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से मोबाइल फोन चोरी करने वाले 2 अभियुक्त 1-विक्की पुत्र मुकेश 2-आसिफ पुत्र आशु को सेक्टर-18 के सामने, पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 49 मोबाइल फोन व 2 अवैध चाकू बरामद हुए है।


अभियुक्तों से बरामद हुए मोबाइल फोन में से एक मोबाइल फोन (वीवो कम्पनी) मु0अ0सं0 253/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना सेक्टर-24, नोएडा से संबंधित है। इसके साथ ही अभियुक्तगण द्वारा थाना सेक्टर-20 पर पंजीकृत मु.अ.सं. 213/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बंधित मोबाइल फोन को चोरी करने की घटना को कारित करना स्वीकार किया गया है। अभियुक्त विक्की टैक्सी चलाने का कार्य करता है तथा आसिफ कपड़ों की फेरी लगाता है। यह दोनो मौका पाकर मोबाइल फोन चोरी करते है। दोनो अभियुक्तगण के संबंध में अन्य जानकारी की जा रही है।

