ग्रेटर नोएडा आज दिनांक 05/08/2022 को थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा गश्त के दौरान एच्छर क्षेत्र में लावारिस हालात में घूम रहे 03 बच्चे 1. उम्र 12 वर्ष 2. उम्र 13 वर्ष 3. उम्र 13 वर्ष मिलने पर उनको पुलिस अभिरक्षा में लिया गया और आस-पास के क्षेत्र में उनके बारे में जानकारी की गई। काफी प्रयास के बाद भी उक्त बच्चों के बारे में कुछ पता ना चलने पर पुलिस द्वारा बच्चों से मिलनसार भाव से जानकारी की गई जिसमें जानाकरी हुई की उक्त सभी बच्चे जनपद मऊ से है। थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा जनपद मऊ पुलिस से सम्पर्क किया गया और बच्चों के माता-पिता के बारे में पता लगाया गया। उक्त तीनों बच्चो के परिजनों द्वारा लापता होने की आशंका में दिनांक 03/08/2022 को थाना रानीपुर जनपद मऊ में शिकायत दर्ज कराई थी। थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा आज सभी बच्चों को सकुशल इनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।



More Stories
सीएम योगी “स्कूल चलो अभियान” का वाराणसी से करेंगे भव्य शुभारंभ,नामांकन, पाठ्य-पुस्तक वितरण और जन जागरूकता पर रहेगा विशेष जोर।
दिल्ली – इंडिगो एयरलाइंस ने हवाई किराया बढ़ाया,आज रात 12 बजे से लागू।
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।