प्रयागराज भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की महानगर प्रयागराज इकाई की मासिक बैठक इस माह के तीसरे रविवार 21 अगस्त 2022 को महाराष्ट्र मंडल ( निकट अलोपीबाग मंदिर ) अलोपीबाग के प्रांगण में दोपहर 12:00 से आहूत की गई है जिसमें संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगेउपरोक्त जानकारी महानगर के अध्यक्ष शिवपूजन सिंह ने देते हुए बताया कि जिला अध्यक्ष रमाकांत त्रिपाठी और जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता जिला महासचिव सुधीर सिन्हा एवं जिला संगठन सचिव अशोक निषाद जी के संयुक्त निर्देशन में इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद मुक्त करने एवं सक्रिय लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने का भी निर्णय इस बैठक में लिया जाएगा महानगर इकाई में कई प्रकोष्ठों के गठन की प्रक्रिया भी विचाराधीन है जिस पर इस बैठक में चर्चा की जाएगी श्री सिंह ने बताया कि महानगर इकाई की नियमित बैठक प्रत्येक माह के तीसरे रविवार को होती है लगातार तीन बैठकों में अनुपस्थित रहने पर सदस्यों को सदस्यता से वंचित भी होना पड़ सकता है इसलिए उन्होंने आग्रह किया है कि सभी सदस्य नियमित रूप से बैठकों में भाग लें और अपने विचार संगठन के विस्तार के लिए रखें।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।