बॉलीवुड अदाकारा ऋचा चड्ढा ने भारतीय सेना पर किए अपने ट्वीट को लेकर माफी मांगी है. उन्होंने अपना विवादित ट्वीट डिलीट भी कर दिया है. उन पर सेना का अपमान करने का आरोप लगा है.
ऋचा चड्ढा ने भारतीय सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के एक बयान पर कथित अपमानजनक ट्वीट किया था. लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पीओके (PoK) को लेकर एक जवाब दिया था, जिसे लेकर किए गए एक ट्वीट को शेयर करते हुए चड्ढा ने तुलनात्मक रूप से गलवान संघर्ष का नाम लिया था.
ऋचा चड्ढा का माफीनामा
अपने ताजा ट्वीट में अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने माफी मांगते हुए यह बताने की कोशिश की है कि सेना के प्रति संवेदना उनके खून में हैं क्योंकि नाना फौज में थे और माम पैराट्रूपर थे. ट्विटर पर अपने माफीनामे में ऋचा चड्ढा ने लिखा, ”यहां तक सोचा कि जिन तीन शब्दों को विवाद में घसीटा जा रहा है, उनके जरिये मेरा इरादा किसी का अपमान करने या ठेस पहुंचाने का नहीं हो सकता है. मैं माफी मांगती हूं और यह भी कहती हूं कि अगर अनजाने में भी मेरे शब्दों से फौज में मेरे भाइयों में यह भावना पैदा हुई है, जिसमें मेरे अपने नानाजी एक शानदार हिस्सा रहे, तो मुझे दुख होगा. 1960 के दशक में दौरान भारत-चीन युद्ध में लेफ्टिनेंट कर्नल के रूप में उन्होंने पैर में गोली खाई थी. मेरे मामाजी एक पैराट्रूपर थे. यह मेरे खून में है.”

More Stories
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
बॉलीवुड और टीवी के जाने माने अभिनेता ठाकुर सज्जन सिंह यानी अनुपम श्याम ओझा का,हुआ निधन, सीरियल प्रतिज्ञा से मिली थी पहचान।
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
स्नेहा ने 15 साल बाद ऐश्वर्या से तुलना पर दिया बड़ा बयान
Warning: Trying to access array offset on false in /home/u877949971/domains/ncrlivenews.in/public_html/wp-content/themes/newsium/inc/template-functions.php on line 588
इस एक्ट्रेस से बेइंतहा मोहब्बत करते थे बॉबी देओल लेकिन पापा धर्मेंद्र की जिद के आगे टेकने पड़े थे घुटने