ग्रेटर नोएडा, स्वर्ण नगरी स्थित जी डी गोयंका स्कूल में शनिवार दिनांक 11 मई को स्कूल में मदर्स डे मनाया गया। मदर्स डे का आयोजन कक्षा प्री प्राइमरी के छात्रों लिए किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

इसके बाद स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर सभी बच्चों की माताओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं।

बच्चों ने खुद से बनाए कार्ड अपनी मम्मियों को दिए साथ ही डांस और सिंगिंग की प्रस्तुति दी। मम्मियों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। जैसे- कार्ड मेकिंग, डांस प्रतियोगिता, कुकिंग, रेम वाक आदिI छात्रों एवं उनकी माताओ ने पूरे उत्साह से इस कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सार्थक बनाया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ रेणू सहगल ने छात्रों एवं उनकी माताओ की प्रशंसा करते हुए सभी माताओ को मदर्स डे की खूब सारी शुभकामनाएं दी।



More Stories
ग्रेटर नोएडा जी डी गोयंका में अंतर्विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का आयोजन।
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में SAMHiTA परियोजना के साथ शैक्षणिक सहयोग की संभावनाओं पर विचार।
जी.डी.गोयनका पब्लिक स्कूल,ग्रेटर नोएडा–कक्षा 5A एवं 5B का ग्रेजुएशन समारोह।