मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को महाकुम्भनगर में डिजिटल मीडिया सेंटर का भी उद्घाटन किया। उन्होंने मीडिया सेंटर का अवलोकन भी किया और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा मीडिया सेंटर में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना की।

उन्होंने कहा कि यह डिजिटल मीडिया सेंटर 45 दिन तक चलने वाले महाकुम्भ की महागाथा को पूरी दुनिया में प्रसारित करने के लिए एक उत्कृष्ट केंद्र बनेगा। यहां सूचनाओं को संकलित करने, उन्हें प्रसारित करने के लिए वर्ल्ड क्लास की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। यह महाकुम्भ के लिए पूरी दुनिया से आ रहे श्रद्धालुओं की सूचनाओं का भी प्रमुख केंद्र होगा। इसके माध्यम से डबल इंजन की सरकार द्वारा महाकुम्भ में श्रद्धालुओं को दी जा रही सुविधाओं, व्यवस्थाओं और सुरक्षा से संबंधित जानकारी लोगों तक पहुंचेगी और महाकुम्भ की एक सकारात्मक छवि उभरकर सामने आएगी। यह सेंटर न सिर्फ श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारियों का प्रमुख स्रोत बनेगा, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया जगत के संवाददाताओं और छायाकारों के लिए भी सुविधाजनक होगा। मीडिया सेंटर में स्थापित खास डिजिटल सेल्फी पॉइंट पर मुख्यमंत्री ने सेल्फी भी ली।



More Stories
मेरठ – रैपिड रेल,मेट्रो का शुभारंभ करने कल आएंगे PM मोदी,कार्यक्रम की तैयारियां देखने पहुंचें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
ग्रेटर नोएडा पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से गौतम बुद्ध नगर के यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र सेक्टर-28,जेवर में उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर परियोजना इंडिया चिप का किया शिलान्यास,उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद,सीएम योगी ने बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीरःअश्विनी वैष्णव।
ग्रेटर नोएडा दूसरे दिन 61वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला – स्प्रिंग 2026,आईएचजीएफ दिल्ली मेले की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता,सोर्सिंग की गति और प्रगति लगातार जारी।