एनसीआर लाइव:ग्रेटर नोएडा।
ग्रेटर नोएडा स्थित एच. आई. एम. टी. समूह संस्थान के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत हेतु नवागंतुक समारोह आयोजित किया गया।
का
र्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। संस्थान के चेयरमैन श्री एच. एस. बंसल जी तथा समूह निदेशक प्रो. सुधीर कुमार ने अपने प्रेरणादायक वचनों से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

समारोह में नृत्य, गायन, रैंप वॉक और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने अपने विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया, जिससे वे अत्यंत प्रोत्साहित और उत्साहित हुए।

अंत में नवागंतुक श्री और नवागंतुक श्रीमती का चयन कर सम्मानित किया गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



More Stories
ग्रेटर नोएडा जी डी गोयंका में अंतर्विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का आयोजन।
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में SAMHiTA परियोजना के साथ शैक्षणिक सहयोग की संभावनाओं पर विचार।
जी.डी.गोयनका पब्लिक स्कूल,ग्रेटर नोएडा–कक्षा 5A एवं 5B का ग्रेजुएशन समारोह।