लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी के अवंती बाई लोधी अस्पताल में बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर इसका शुभारंभ कर दिया है। मुख्यमंत्री ने डफरिन अस्पताल में करीब 10 बजे बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई ।
इसके बाद उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। प्रदेश में नवजात बच्चो से लेकर 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को सुरक्षा की डोज से कवर किया। ऐसे में करीब 3 करोड़ 40 लाख बच्चे राज्यभर में हैं। इन बच्चों को दवा पिलाने के लिए 1 लाख 10 हजार पोलियो बूथ बनाए गए हैं। वहीं अगले हेल्थ टीम घर-घर जाकर पोलियो की ड्राप पिलाएगी। डोर-टू-डोर अभियान के लिए 69 हजार टीमों का गठन किया गया है। वहीं 3 लाख 30 हजार वैक्सीनेटर, 23,000 सुपरवाइजर्स, 6,500 ट्रांजिट टीम व 1,700 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। कार्यक्रम में कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. डीएस नेगी, सीएमओ डॉ. संजय भटनागर, डिस्ट्रिक्ट इम्युनाइजेशन ऑफीसर डॉ. एमके सिंह समेत आदि मौजूद रहे।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।