कोरोना काल के बाद रसोई गैस में संकट,1 महीने में 2 बार बढ़े एलपीजी गैस के दाम।जानें क्या होगी नई कीमत -क्लिक करें >आज की कीमत एलपीजी के दाम और बढ़े गए हैं। पेट्रोलिमय कंपनियों ने शुक्रवार को रसोई गैस सिलिंडर (14.200 किलो ग्राम) पर 50 रुपया प्रति सिलिंडर की बढ़ोत्तरी की है। अब यह सिलिंडर 787.50 रुपये का बाजार में मिलेगा। 15 दिन में दूसरी बार यह सिलिंडर के दामों में वृद्धि हुई है।
ऐसे बढ़ी दर
पिछले साल फरवरी में यह सिलिंडर 730 रुपया का था। पिछले साल मई माह में सिलिंडर की सबसे न्यूनतम कीमत 582 रुपये रही थी। कोरोना संकट के बीच 22 मार्च 2020 को लगातार कीमतें घटती चली गईं थी। कमर्शियल सिलिंडर (19.200 किलो ग्राम) पर 10 रुपया घटे हैं। 1572.50 रुपया प्रतिसिलिंडर था। अब यह 1562 रुपये का मिलेगा। कोरोना संकट के बीच सरकार ने गरीब व जरुरत मंदों की मदद के लिए सरकारी जिन खजानों को खोला था, उसकी भरपाई करने के लिए आम जन पर बोझा बढ़ता जा रहा है। पेट्रोल की कीमतें अगर 90 रुपया प्रतिलीटर के करीब पहुंच गई हैं, वहीं पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में भी आग लगी हुई है। एलपीजी के दाम सितंबर से अबतक 175 रुपया प्रति सिलिंडर की कीमतें लगातार बढ़ी हैं। सितंबर से दिसंबर तक कीमत स्थिर रही। दिसंबर से जनवरी तक एलपीजी के 100 रुपये प्रति सिलिंडर की बढ़ोत्तरी हुई थी।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।