उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद जिले में कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव महरुपुर राबी में स्थित दीप केसरी नव दुर्गा मंदिर में शुक्रवार देर रात अज्ञात चोर दीवार फांद कर घुस गए। चोरों ने मां दुर्गा की प्रतिमा से दो सोने के हार,चेन आदि चुरा लिए। सुबह करीब तीन बजे पुजारी को घटना की जानकारी हुई।
जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही यूपी 112 व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। करीब 250 ग्राम सोने के आभूषण चोर ले गए हैं। मंदिर में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।



More Stories
सीएम योगी “स्कूल चलो अभियान” का वाराणसी से करेंगे भव्य शुभारंभ,नामांकन, पाठ्य-पुस्तक वितरण और जन जागरूकता पर रहेगा विशेष जोर।
दिल्ली – इंडिगो एयरलाइंस ने हवाई किराया बढ़ाया,आज रात 12 बजे से लागू।
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।