कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोती नगला में पिछले दिनों दिव्यांग की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया है।
गांव मोती नगला निवासी दिव्यांग सर्वेश यादव की 31 मार्च को जमीन की रंजिश में उनके चचेरे भाई ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के पुत्र जीत सिंह ने सतेंद्र सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में श्रीकृष्ण व रघुवीर को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। बुधवार को इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने गांव अताईपुर मोड़ के पास हत्या के मुख्य आरोपी सतेंद्र को हत्या में प्रयुक्त 315 बोर के तमंचे व एक कारतूस सहित गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।