NCR Live News

Latest News updates

उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव में भाजपा ने रेप के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को दिया टिकट।

उन्नाव रेप केस में दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था, हालांकि उनकी पत्नी इस बार भाजपा के टिकट पर ही चुनाव लड़ रही हैं।
उन्नाव रेप केस में दोषी पाए गए भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर भाजपा ने आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को 5 जिलों के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम उन्नाव से संगीता सेंगर का रहा। संगीता रेप के दोषी पाए गए भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी हैं। वे पहले से ही उन्नाव जिला पंचायत की अध्यक्ष हैं। उन्हें इस बार फतेहपुर चौरासी तृतीय सीट से जिला पंचायत सदस्य का टिकट दिया गया है।
भाजपा ने उन्नाव से कुल 51 उम्मीदवारों के नाम रिलीज किए हैं। बता दें कि संगीता उन्नाव जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष 2016 में बनी थीं। तब पंचायत चुनाव पार्टी के चिह्नों पर नहीं लड़े जाते थे। लेकिन इस बार भाजपा समेत सभी दलों ने आधिकारिक तौर पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है, ताकि आधारभूत स्तर पर समर्थन पर कोई समस्या न हो। कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निकाला, लेकिन दूरी नहीं बना पाई भाजपा: बता दें कि उन्नाव रेप केस का मुजरिम कुलदीप सेंगर खुद भाजपा के टिकट से 4 बार बांगरमऊ से विधायक चुने गया है लेकिन साल 2017 में उन्नाव रेप केस में उनकी गिरफ्तारी हुई थी। पार्टी ने उन्हें 2019 में बाहर का रास्ता दिखा दिया था। इसके बाद अदालत ने सेंगर को रेप और अपहरण के मामले में दोषी करार दिया था। साथ ही उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी। तब कोर्ट ने कहा कि उसे मृत्यु तक जेल में रखा जाए। सेंगर पर 25 लाख रु. जुर्माना भी लगाया गया। 2017 में कुलदीप और उसके साथियों ने उन्नाव में लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया था। कुलदीप सिंह सेंगर के एक लड़की के रेप में दोषी पाए जाने के बाद उनकी सीट पर हुए उपचुनाव के लिए पहले संगीता का ही नाम आगे था। लेकिन भाजपा ने श्रीकांत कटियार को टिकट दिया था। तब संगीता ने भी उनके लिए प्रचार किया। इस बार पार्टी संगीता के साथ अन्य उम्मीदवारों के लिए भी प्रचार में जोर लगाएंगे।

About Author

एक्सक्लूसिव खबरें