फर्रुखाबाद प्रधान, बीडीसी व सदस्य पद पर दावेदारी करने के लिए नामांकन फीस चालान से जमा करने के लिए स्टेट बैंक शाखा फतेहगढ़ में सोमवार को भीड़ उमड़ पड़ी। सभी के पास-पास खड़े होने से कोविड-19 के नियमों की धज्जियां उड़ीं।
कई लोग बिना मास्क लगाए लाइन में खड़े रहे। धक्कामुक्की होने पर सुरक्षा कर्मी से लोगों को लाइन में खड़े रहने की चेतावनी दी। तब एक-एक कर लोगों को चालान जमा करने के लिए बैंक में प्रवेश दिया गया।
नामांकन पत्र खरीदने के साथ फीस चालान से जमा होने लगी है। स्टेट बैंक शाखा फतेहगढ़ में फीस जमा की जा रही है। सोमवार को तमाम दावेदार चालान से नामांकन फीस जमा करने बैंक पहुंचे। इससे वहां भीड़ लग गई। सुरक्षा कर्मी ने लाइन में खड़ा कराकर एक-एक कर प्रवेश दिया।
दोपहर बाद भीड़ अधिक होने से लाइन बैँक परिसर के बाहर सड़क तक पहुंच गई। जल्दबाजी को लेकर लाइन में लगे लोगों में धक्कामुक्की शुरू हो गई। यह देखकर सुरक्षा कर्मी ने नाराजगी जताई और लाइन में सीधे खड़े रहने को चेेतावनी दी।



More Stories
उत्तर प्रदेश सरकार ने तुंरत लिया संज्ञान,यूपी सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में औद्योगिक असामंजस्य के समाधान हेतु उच्च स्तरीय कमेटी का किया गठन।
नोएडा: श्रमिकों के प्रदर्शन पर प्रशासन पूरी तरह सतर्क,अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई जारी,नोएडा CP लक्ष्मी सिंह ने शांति और भरोसे का दिया संदेश।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भावनात्मक अपील- परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर हल करें पारिवारिक समस्याएं।