उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद में किसान की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। किसान की हत्या से सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
कंपिल थाना इलाके के गांव देवरैया निवासी किसान तिलक राम शाक्य (65) रात को खेत पर कटी पड़ी तंबाकू की फसल को रखने गया था। वह चारपाई पर सो रहा था तभी उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई है। घटना के पीछे भूमि विवाद की रंजिश बताई गई है। किसान के एक ही पुत्र है, उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है।



More Stories
लखनऊ – यूपी सरकार ने संपत्ति रजिस्ट्री को लेकर लिया बड़ा फैसला,अब प्रदेश में बिना पैन कार्ड के किसी भी अचल संपत्ति की रजिस्ट्री नहीं हो सकेगी।
शामली में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,50 हजार का इनामी बदमाश रिहान ढेर।
लखनऊ-योगी सरकार ने पूर्ब चंदौली जनपद के 1 मामले में तीन SDM अधिकारियों को किया निलंबित।