फर्रुखाबाद जिले में बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे की ठंडी सड़क स्थित बंद पड़े इंटरलॉकिंग ईंट प्लांट को कुर्क कर दिया गया है। प्लांट में कुछ लोगों का रखा सामान बाहर निकलवाया गया। इसके बाद मुख्य गेट पर सील लगा दी गई। इस मौके पर नायब तहसीलदार हर्षित सिंह, शहर कोतवाल, मऊदरवाजा इंस्पेक्टर आदि अधिकारी मौजूद रहे। बताते चलें कि फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कसरट्टा निवासी बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे इंस्पेक्टर रामनिवासी व ठेकेदार शमीम हत्याकांड में मैनपुरी की जिला जेल में बंद हैं।



More Stories
सीएम योगी “स्कूल चलो अभियान” का वाराणसी से करेंगे भव्य शुभारंभ,नामांकन, पाठ्य-पुस्तक वितरण और जन जागरूकता पर रहेगा विशेष जोर।
दिल्ली – इंडिगो एयरलाइंस ने हवाई किराया बढ़ाया,आज रात 12 बजे से लागू।
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।