फर्रुखाबाद। शनिवार को रेलवे रोड पर लगातार तीसरे दिन अतिक्रमण पर बुलडोजर गरजा। भाजपा सांसद के अतिक्रमण हो छोड़ दिया गया, अन्य लोग भी समय मांगते रहे लेकिन उनको समय नहीं दिया गया। मिठाई दुकान और ब्यूटी पार्लर तोड़ दिए गए। इससे लोगों में आक्रोश है, भेदभाव पर लोग तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट दीपाली भार्गव व ईओ रविंद्र कुमार की अगुआई में चल रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। शनिवार को रेकवे रोड पर करोड़ी लाला प्रतिमा से अतिक्रमण अभियान की शुरुआत हुई। एक माडल शाप दुकानदार को चेतावनी दी गई। इसके बाद भाजपा सांसद मुकेश राजपूत के पुराने प्रतिष्ठान के सामने सिटी मजिस्ट्रेट पहुंची तो बताया गया तो उनको बताया गय़ा कि सांसद का पुराना प्रतिष्ठान फिलहाल बंद है। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने उनके परिवार से बात, जिस पर बताया गया एक दो दिन में अतिक्रमण हटा लिया जाएगा। इसके बाद बुलडोजर सांसद के प्रतिष्ठान से आगे बढ़ गया औऱ एक मिठाई दुकान और ब्यूटी पार्लर को बुलडोजर ने तोड़ दिया। इस बीच बुलडोजर का पंजा भी टूट गया।



More Stories
सीएम योगी “स्कूल चलो अभियान” का वाराणसी से करेंगे भव्य शुभारंभ,नामांकन, पाठ्य-पुस्तक वितरण और जन जागरूकता पर रहेगा विशेष जोर।
दिल्ली – इंडिगो एयरलाइंस ने हवाई किराया बढ़ाया,आज रात 12 बजे से लागू।
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।