फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी राजू (35) का शव मंगलवार सुबह गांव के पास एक आम के बाग में पेड़ से लटकता मिला। जानकारी पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने गांव के एक युवक पर लेनदेन के विवाद में हत्या का आरोप लगाया है।
पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है। राजू के माता-पिता की मौत हो चुकी है। उसकी एक बहन की शादी हो चुकी है। राजू इकलौता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।



More Stories
सीएम योगी “स्कूल चलो अभियान” का वाराणसी से करेंगे भव्य शुभारंभ,नामांकन, पाठ्य-पुस्तक वितरण और जन जागरूकता पर रहेगा विशेष जोर।
दिल्ली – इंडिगो एयरलाइंस ने हवाई किराया बढ़ाया,आज रात 12 बजे से लागू।
यशोदा मेडिसिटी ने एमएमजी ज़िला अस्पताल,गाज़ियाबाद के साथ एआई-सक्षम ई-आईसीयू कमांड सेंटर की शुरुआत की,केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जे. पी.नड्डा ने किया उद्घाटन।