ग्रेटर नोएडा

शारदा विश्वविद्यालय में आजादी की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन।

संवाददाता : जे एस सिसोदिया

ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में आजादी की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर देश के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर सपूतों की याद में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया । इस दौरान छात्रों और फैकल्टी ने देश के लिए शहीद हुए लोगों को दीपक और मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने निकाली तिरंगा यात्रा।

*मेजर जनरल संजय सोई ने कहा:* “इस साल देश अपना 80 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। आजादी को पाने में न जाने कितने हिंदुस्तानियों ने अपनी जान की बाजी लगा दी थी। यह सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि उनके बलिदानों को कभी भुलाया न जाए और उनकी विरासत हमें प्रेरित करती रहे। इसको लेकर स्वतंत्रता पूर्व संध्या पर इन शहीदों की याद में दीप और मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिसमें छात्रों और फैकल्टी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।”

*डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा:* “देश की के साथ-साथ यहां के लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने का दिन है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ देश के लिए शहीद होने वाले लोगों को नमन किया उन्होंने कहा कि देश व राज्य के विकास में हम सभी को अपनी सहभागिता सुनिश्चित करनी होगी। हम सभी का कर्तव्य है कि देश के लिए प्राणों की कुर्बानी देने वाले अमर शहीदों की जीवन से प्रेरणा लेने के लिए युवा पीढ़ी को प्रेरित करें।”

इस कार्यक्रम का आयोजन एन.एस.एस. सेल की कॉर्डिनेटर डॉ. शांति नारायण और डीन स्टूडेंट वेलफेयर की टीम द्वारा किया। इस कार्यक्रम में वाइस चांसलर सिबाराम खारा, रजिस्ट्रार विवेक गुप्ता, डॉ. रचना, डॉ. सुमन लता, यशोधरा राज, डॉ. आर. सी. सिंह, डॉ. विनय वर्मा सहित सभी विभागों के हैड, स्टाफ, फैकल्टी मेंबर, स्टूडेंट आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button