ग्रेटर नोएडा

जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन,नए विद्यार्थियों का हुआ जोरदार स्वागत।

संवाददाता जे एस सिसोदिया

नॉलिज पार्क स्थित जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत हेतु भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। फ्रेशर पार्टी का उद्देश्य नए छात्रों का स्वागत करना, उन्हें नए वातावरण से परिचित कराना और उनके बीच आत्मीयता का भाव विकसित करना होता है। कार्यक्रम में ग्रुप के विभिन्न कॉलेजों एवं विभागों के विद्यार्थी उत्साह, खुशी और जोश से सराबोर दिखे।

कार्यक्रम के दौरान जीएनआईओटी कॉलेज समूह के चेयरमैन *डॉ. राजेश गुप्ता,* वाइस चेयरमैन *श्री गौरव गुप्‍ता* , मैनेजमेंट सदस्य *श्री बजरंग लाल गुप्ता* , *श्री जे. एस. रावल* , ग्रुप के सभी संस्थानों के निदेशक *डा. धीरज गुप्ता, डा. सविता मोहन, डा. अंशुल शर्मा, प्रो. मन्जू राजपूत, डा. कल्पना रानी जायस, डा. नीति श्रीवास्तव* वाईस प्रेसिडेंट *श्री टी. एन. चौरसिया, श्री सुशील भारद्वाज, श्री नितिन मेहरा,* ट्रेनिंग- प्लेसमेंट निदेशक *डा. बबीता जी. कटारिया* एवं ग्रुप रजिस्ट्रार *श्री अनिल मधवाल* सहित सभी संस्थानों के डीन, विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे!

मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक, मनोरंजक और आधुनिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। छात्रों ने ग्रुप डांस, सोलो सिंगिंग, इंस्ट्रुमेंटल परफॉर्मेंस, फैशन शो वॉक, स्किट एवं नाट्य मंचन जैसी कई शानदार प्रस्तुतियों से माहौल को जीवंत बना दिया। विशेष रूप से फैशन शो में छात्रों ने अपने कॉन्फिडेंस, क्रिएटिविटी और स्टाइल का अद्भुत प्रदर्शन किया।

विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं प्रतियोगिताओं के आधार पर विभिन्न संस्थानों एवं पाठ्यक्रमों से मिस्टर एवं मिस फ्रेशर का चयन किया गया! बीटेक से *शिवांश एवं एकता* , बीसीए- एकेटीयू से *विक्की एवं तन्वी सिंह,* एमसीए से *सरवजीत चौहान एवं महिमा उपाध्याय* , बीबीए- एकेटीयू से *अर्पित एवं प्रियांशी,* एमबीए- इंटीग्रेटिड से *आयुष एवं हर्षिता* , एमबीए से *नित्यानंद एवं भूमिका* , बीबीए से *साहिल एवं महक* , बीसीए से *वंश एवं श्रेया,* बीकॉम से *आयुष एवं साक्षी सिंह* , एलएलबी से *हर्ष एवं काम्या* , नर्सिंग से *आयुष एवं इशिता* तथा फार्मेसी से *आर्यन खान एवं कीर्तिका* को मिस्टर एवं मिस फ्रेशर चुना गया!

इस अवसर पर सभी चयनित एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों तथा कार्यक्रम आयोजकों को बधाई देते हुए ग्रुप के *चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता* ने कहा कि जीएनआईओटी केवल शिक्षा प्रदान करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक, सामाजिक एवं व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से एक कुशल एवं आत्मविश्वासी व्यक्तित्व के रूप में विकसित करना है और ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा संस्थान के साथ एक नई शुरुआत करने का अवसर प्रदान करते हैं!

कार्यक्रम के अन्त में मशहूर *सिंगर आकाश चौहान* का लाइव शो आयोजित किया गया। आकाश चौहान ने एक के बाद एक बेहतरीन प्रस्‍तुति देकर युवाओं में जोश भर दिया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं में आकाश की दीवानगी देखने को मिली। कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने देर तक कार्यक्रम का आनंद लिया और इस दौरान सभी ने युवाओं के जोश का सराहा।

Related Articles

Back to top button