
जाट समाज ग्रेटर नोएडा द्वारा इस वर्ष दीपावली मिलन का कार्यक्रम वाईएमसीए में आयोजित किया गया। समाज के अध्यक्ष आर.बी सिंह ने बताया जाट समाज हर वर्ष आपसी भाईचारे के लिए दीपावली मिलन का आयोजन करता है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि योगेश नौहबार विधायक विधान परिषद मथुरा रहे। कार्यक्रम में समाज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई एवं सोशल मीडिया की प्रसिद्ध कलाकार रोनी रमन ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति से भी उपस्थित लोगों को मनोरंजन किया।

महासचिव अजीत पूनिया ने बताया इस अवसर पर समाज की द्विवार्षिक पत्रिका स्मारिका का विमोचन भी किया गया।कार्यक्रम का संचालन गजेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अनिल चौधरी, जितेन्द्र अत्री,सूरजपाल सिंह, जयपाल पूनिया,पूर्व अध्यक्ष उदयवीर सिंह, जगदीश पाल सिंह, विश्वजीत चौधरी, हरवीर तालान,गोपाल सिंह, शिव चरन सिंह,हरप्रसाद सिंह, विनोद प्रधान,गिरीश अत्री,योगेन्द्र सिंह,रविन्द्र सोलंकी एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।




