दिल्ली एनसीआर

फोर्टिस हॉस्पीटल, ग्रेटर नोएडा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता सत्र,गोल्डन ईयर्स, हेल्थी ईयर्स आयोजित किया।

संवाददाता जे एस सिसोदिया

ग्रेटर नोएडा, 26 अक्टूबर, 2026: फोर्टिस हॉस्पीटल, ग्रेटर नोएडा ने वरिष्ठ नागरिक समाज, ग्रेटर नोएडा के साथ मिलकर वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और रोगों से बचाव तथा उनके बीच स्वास्थ्य साक्षरता का प्रसार करने के उद्देश्य से “गोल्डन ईयर्स, हेल्थी ईयर्स’ सत्र का आयोजन किया।
इस सामुदायिक पहल ने वरिष्ठ नागरिक समाज के प्रतिनिधियों को एकजुट किया, और श्री जी के राघव, अध्यक्ष, श्रीमती उर्वशी सिंह, उपाध्यक्ष, श्री एम पी सिंह, महासचिव, तथा श्री डी के सिंह, कोषाध्यक्ष समेत सुश्री बिंदु शर्मा, फेसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस हॉस्पीटल, ग्रेटर नोएडा ने भी हिस्सा लिया। ग्रेटर नोएडा के 120 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने इस सत्र में भाग लिया।
इस जागरूकता सत्र के दौरान डॉक्टरों ने प्रतिभागियों को बढ़ती उम्र संबंधी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं, जिनमें उच्च रक्तचाप और मधुमेह के अलावा उच्च कलेस्ट्रोल और हृदय संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं, जोड़ों की सेहत, स्लिप डिस्क और सायटिका, स्ट्रोक प्रमुख है, के प्रबंधन के अलावा इन के शुरुआती लक्षणों की पहचान करने के बारे में जानकारी दी। सार्वजनिक स्वास्थ्य शिक्षा तथा बचाव संबंधी जागरूकता बढ़ाने वाले इस प्रोग्राम के जरिए प्रतिभागियों को आरंभिक निदान (डायग्नॉसिस) और लाइफस्टाइल संबंधी बदलावों के बारे में जानकारी दी गई।
श्री जी के राघव, अध्यक्ष, वरिष्ठ नागरिक समाज, ग्रेटर नोएडा, ने कहा, “स्वास्थ्य संबंधी स्पष्ट और व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध होने पर वरिष्ठ नागरिक सूचना आधारित फैसले

ले सकते हैं और अपनी आत्मनिर्भरता भी बनाए रख सकते हैं। इस सत्र ने हमारे सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी सामान्य चुनौतियों और सरोकारों को समझने, सवाल पूछने और यह समझने का मौका दिया दिया कि कब उन्हें मेडिकल परामर्श लेना चाहिए। इस प्रकार की पहल बढ़ती उम्र में लोगों को सक्रिय और स्वस्थ बनाए रखने के लिए जरूरी है।”
सुश्री बिंदु शर्मा, फेसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस हॉस्पीटल, ग्रेटर नोएडा, ने कहा, “स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम वृद्ध लोगों को अपनी सेहत से संबंधित परेशानियों के बारे में बातचीत करने और रोगों से बचाव तथा समय पर समुचित उपाय करने के अवसर प्रदान करते हैं। वरिष्ठ नागरिक समाज के साथ इस सत्र के जरिए हमारा मुख्य जोर वरिष्ठ नागरिकों को उनकी सेहत के बारे में सूचना आधारित फैसले लेने के लिए प्रेरित करना और इस बारे में उन्हें व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। हम इस सत्र में प्रतिभागिता के लिए उनके सदस्यों के आभारी हैं।”

Related Articles

Back to top button