दिल्ली एनसीआर
दशहरा पर AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाली छत्तीसगढ़ की महिला IPS अंकिता शर्मा पर एक्शन, पुलिस मुख्यालय ने कारण बताओ नोटिस किया जारी।
संवाददाता जे एस सिसोदिया

दशहरा पर AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाली छत्तीसगढ़ की महिला IPS अंकिता शर्मा पर एक्शन, पुलिस मुख्यालय ने कारण बताओ नोटिस किया जारी।
विजयादशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन के दौरान AK-47 राइफल से हवाई फायरिंग करने का वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने राजनांदगांव की पुलिस अधीक्षक (SP) अंकिता शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
इस घटना ने पुलिस बल में सुरक्षा नियमों,अनुशासन और हथियार संभालने के प्रोटोकॉल को लेकर एक बड़ी बहस छेड़ दी है।
राजनांदगांव रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) अजय यादव ने बताया कि पुलिस मुख्यालय ने इस घटना को गंभीरता से लिया है।
मुख्यालय का मानना है कि यह कृत्य पुलिस के हथियार संचालन नियमों के अनुकूल नहीं है, इसलिए SP से स्पष्टीकरण मांगा गया है।




